फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Crowd of devotees Shitala Chowkia Dham and Maihar Devi Temple in Jaunpur

Navaratri: जौनपुर के शीतला चौकिया धाम व मैहर देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा रही दुरुस्त

Fri, 12 Apr 2024 12:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 12 Apr 2024 12:42 PM IST
सार

Navaratri 2024: नवरात्र के चौथे दिन देवी मंदिरों में भक्तों की काफी भीड़ रही। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी तैनात रहा। मंदिर परिसर के बाहर फूल-माला बेचने वाले दुकानों पर भीड़ के कारण यातायात जाम रहा।

विज्ञापन
Crowd of devotees Shitala Chowkia Dham and Maihar Devi Temple in Jaunpur
मंदिर में भक्तों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चैत्र नवरात्र के चौथे दिन जिले के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस दौरान मां के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा की गई। खास तौर पर शीतला चौकिया धाम, मैहर देवी मंदिर, मां सिद्धीदात्री मंदिर छोटी काशी में श्रद्धालु दर्शन-पूजन को पहुंचे। चौथे दिन शीतला चौकियां में 25 हजार भक्तों ने दर्शन किए। 

विज्ञापन


देवी मां को लाल व पीले फूल चढ़ाए गए। 
शीतला चौकिया धाम में में प्रातः काल चार बजे मंदिर के कपाट खुलने के पश्चात मां शीतला माता रानी का भव्य शृंगार कर आरती पूजन किया गया। मंदिर खुलने के पूर्व से ही मां शीतला माता रानी के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। 
विज्ञापन


जयकारों से सारा वातावरण मनमोहक व भक्तिमय हो गया। कतार में खड़े दर्शनार्थी बारी-बारी से दर्शन पूजन करते रहे। नवरात्रि का चौथा दिन होने के कारण दूर-दराज से आने वाले भक्तों का ताता लगा रहा। तमाम श्रद्धालुओं ने शीतला माता का दर्शन करने के बाद मंदिर के पीछे काल भैरव का भी दर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य पुजारी शिवकुमार पांडा ने बताया कि नवरात्रि के चौथे दिन दोपहर तक करीब 25 हजार श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन करने की संभावना है। मंदिर के मुख्य द्वार के सामने ही पुलिस कंट्रोल रूम की भी व्यवस्था की गई है जिससे बराबर सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed