{"_id":"68d7655dc6275e90840a0d55","slug":"criminal-tried-to-scam-ado-by-posing-as-minister-dara-singh-chauhan-pro-in-jaunpur-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मंत्री का पीआरओ बोल रहा हूं, कोई लड़का हो तो बताइए... जालसाज ने एडीओ से की ठगी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मंत्री का पीआरओ बोल रहा हूं, कोई लड़का हो तो बताइए... जालसाज ने एडीओ से की ठगी की कोशिश
Sat, 27 Sep 2025 09:47 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:47 AM IST
सार
Jaunpur Crime News: जौनपुर जिले में एडीओ पंचायत से ठगी की कोशिश की गई। एक व्यक्ति ने फोन कर उनसे कहा कि आप सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगवाकर जफराबाद थाने के सामने सफाई करवा दीजिए। मंत्री का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Meta AI
विस्तार
जौनपुर जिले के सिरकोनी विकास खंड के एडीओ पंचायत रत्नेश सोनकर से एक व्यक्ति ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री का पीआरओ बनकर ठगी की कोशिश की। आरोपी ने सुबह खंड विकास अधिकारी नीरज जायसवाल को फोन किया।
विज्ञापन
कहा कि वह कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान का पीआरओ है। कैबिनेट मंत्री का थाने के पास आने का कार्यक्रम है। थाने के पास सफाई करवा दें। उन्होंने एडीओ पंचायत रत्नेश सोनकर का नंबर दे दिया, जिसके बाद उसने एडीओ पंचायत को फोन किया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; यूपी कॉलेज: पहली बार पहुंचे 93 पीएचडी स्कॉलर्स का स्वागत, देश भर से पहुंचे प्रोफेसर; दी खास जानकारी
विज्ञापन
एडीओ पंचायत के मुताबिक फोन करने वाले ने बताया कि मंत्री का पीआरओ है। बीडीओ ने नंबर दिया है। आप सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगवाकर जफराबाद थाने के सामने सफाई करवा दीजिए। मंत्री का कार्यक्रम है। उसके बाद उस व्यक्ति ने एडीओ पंचायत को फिर फोन किया और बोला कि अगर आपके परिवार का कोई लड़का हो तो बताइए, डीएम ऑफिस में एक पद रिक्त है, उसे रखवा दूं। मंत्री ने कहा कि आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराएं।