फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Criminal shot in encounter, arrested

Jaunpur News: मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार

Thu, 21 Nov 2024 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Criminal shot in encounter, arrested
थानाक्षेत्र के बिथार मोड़ के पास आजमगढ़-जौनपुर बाईपास मार्ग पर मंगलवार की रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक बदमाश को गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाश पर नौ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय फोर्स के साथ गश्त कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि दो बदमाश बाइक से आजमगढ़ से जौनपुर की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने घेरेबंदी की और सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक को रुकने का इशारा किया। तभी एक बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जब तक बदमाश दूसरी गोली लोड करता, थानाध्यक्ष ने अपनी पिस्टल से गोली चला दी, जो बदमाश के पैर में लगी। वह घायल हो गया और पुलिस ने पकड़ लिया। इस बीच उसका साथी बदमाश भाग गया। घायल बदमाश की पहचान मोहम्मद उमर खान निवासी चोरसंड थाना गौराबादशाहपुर के रूप में हुई। उस पर नौ मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से तमंचा 315 बोर, खोखा, दो कारतूस और बाइक बरामद हुई। घायल बदमाश को पुलिस ने सीएचसी भेजा। फरार बदमाश विशाल कन्नौजिया निवासी भदेवरा थाना गौराबादशाहपुर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed