फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Criminal arrested in police encounter, shot in leg

Jaunpur News: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sun, 17 Mar 2024 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Criminal arrested in police encounter, shot in leg
शाहगंज। जिले के तीन थानों की पुलिस ने शनिवार को भोर में हुई मुठभेड़ में बदमाश रविंद्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। पकड़े गए बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस व मोबाइल समेत बगैर नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है। रविंद्र वर्मा पर जौनपुर, अयोध्या, टांडा, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर जिले के विभिन्न थानों में गैंगस्टर समेत विभिन्न धाराओं में 55 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शाहगंज तारकेश्वर राय, थानाध्यक्ष खुटहन अरविंद कुमार सिंह और थानाध्यक्ष सरपतहां त्रिवेणी सिंह शनिवार को भोर में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सुल्तानपुर की तरफ से एक बाइक पर दो बदमाश आने की सूचना मिली। चेकिंग के दौरान बाइक से दो व्यक्ति आते दिखे। थानाध्यक्ष शाहगंज ने रोका तो दोनों बाइक सवार खुटहन की तरफ भागने लगे। कंट्रोल की सूचना पर खुटहन थानाध्यक्ष निजमापुर चौराहे के समीप पहुंचे तो बदमाशों ने बाइक निजामपुर गांव की तरफ मोड दिया। इसी दौरान अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से अपने को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। बदमाश के फायर से थानाध्यक्ष शाहगंज बाल-बाल बच गए। जवाब में चलाई गई गोली बदमाश के पैर में लगी। इससे वह घायल हो कर गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। पूछताछ में पता चला कि बदमाश अंतरजनपदीय शातिर चोर है। खुटहन थाना क्षेत्र के मखदूमपुर गांव निवासी रविंद्र वर्मा पुत्र सभापति के कब्जे से एक देसी तमंचा, कारतूस, व बाइक बगैर नंबर प्लेट के बरामद हुई। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

शनिवार को भोर में वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ है। उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कई थानों में उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। --अजीत सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी शाहगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed