{"_id":"57a78b444f1c1ba8672bac9c","slug":"young-man-shot-in-dispute-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद में युवक को मारी गोली, गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाद में युवक को मारी गोली, गंभीर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
वीडियो से ली गई एक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
नगर कोतवाली क्षेत्र के बोदकरपुर मोहल्ले में रविवार को पतंग उड़ाने के विवाद को लेकर एक मनबढ़ युवक ने दूसरे युवक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। घायल युवक के भाई ने नामजद तहरीर पुलिस को दी है।
बोदकरपुर मोहल्ला निवासी जगदीश मौर्य से पड़ोस के युवक से पतंग उड़ाने को लेकर विवाद हो गया। दोनों में कहासुनी हो रही थी तभी मनबढ़ युवक अपने घर गया और वहां से तमंचा लेकर पहुंचा और जगदीश मौर्य को गोली मार दी।
गोली उसके पेट में दाहिनी तरफ लगी है। गोली लगते ही वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। आस पास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर रामभरोसे ने बताया कि घायल युवक के भाई सतीश मौर्य की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।