फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   wife murder

आर्केस्ट्रा देखने गई पत्नी को पीटकर मार डाला 

Fri, 15 Apr 2016 06:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 15 Apr 2016 06:33 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कुत्तूपुर गांव में गुरुवार की रात युवक आर्केस्ट्रा देखने गई पत्नी से इतना खफा हुआ कि पीट पीटकर उसकी जान ले ली। पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


कुत्तूपुर गांव निवासी डाक्टर मुसहर मजदूरी करता है। गुरुवार की रात वह मड़ाई करने गया था। रात में 12 बजे वह घर पहुंचा तो पत्नी घर पर नहीं थी। पता चला कि वह गांव में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में गई है। आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम डा. भीम राव अंबेडकर की जयंती के मौके पर आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


डाक्टर पत्नी को ढूंढते हुए आर्केस्ट्रा में पहुंच गया। वहां से पत्नी को लिवाकर घर आ गया। आरोप है कि उसने घर के अंदर उसकी इतनी पिटाई की कि वह मूर्छित होकर गिर पड़ी। उसका घर एकांत में होने के कारण किसी को पता भी नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में ही उसने गांव के कुछ लोगों को बताया कि उसकी पत्नी ने जहर खा लिया है और अचेत हो गई है।  कई अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। रात में ही उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

सुबह ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसओ नेवढ़ियां विजय बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। महिला के शरीर पर चोट के निशान थे। ग्राम प्रधान कैलाश पटेल की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।


पुुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  महिला का मायका वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में है। सूचना पर मायके के लोग भी पहुंच गए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed