{"_id":"58c5674e4f1c1bb66fdc41f3","slug":"unclaimed-suitcases-stir-in-the-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस सूटकेस से ट्रेन में मचा हड़कंप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लावारिस सूटकेस से ट्रेन में मचा हड़कंप
jaunpur
Updated Sun, 12 Mar 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
suitcase
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी से ग्वालियर जा रही बुंदेलखंड एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में शनिवार की रात लावारिस सूटकेस मिलने से हड़कंप मच गया। जंघई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने इसकी शिकायत टीटीई से की। जिस पर उसने लखनऊ कंट्रोल को इसकी सूचना दे दी। जंघई से निकल चुकी ट्रेन जब प्रयाग स्टेशन पहुंची तो जीआरपी ने सूटकेस को कब्जे में लेकर जांच की। सूटकेस खाली मिलने पर रेल अधिकारियों के साथ ही यात्रियों ने चैन की सांस ली।
बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस शनिवार रात आठ बजे जंघई स्टेशन पहुंची तो ट्रेन के एस 2 कोच में सीट नम्बर 30 के नीचे वाराण्सी से ही एक सूटकेस पड़ा था। जंघई तक उसे कोइ देखने तक नहीं आया तब यात्रियो की घबड़ाहट बढ़ी। लोगों ने टीटीई विनोद मिश्रा को बताया। तब तक गाड़ी बरियाराम स्टेशन पहुंच रही थी। टीटीई ने इसकी सूचना कामर्शियल कन्ट्रोल लखनऊ को दिया लेकिन फाफामऊ स्टेशन तक कोई जांच के लिए नहीं आया। प्रयाग पहुंचने पर जीआरपी ने लावारिस सूटकेस कब्जे में लिया।