{"_id":"594acdc84f1c1b290c8b45c0","slug":"two-killed-in-road-accidents-nine-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, नौ जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, नौ जख्मी
jaunpur
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए। मृतकों में एक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जफराबाद थाना क्षेत्र के हौज गांव निवासी लाल जीत शर्मा (53) जिलाधिकारी के आवास पर माली के पद पर तैनात था। विश्व योग दिवस के मौके पर वह योग शिविर में शामिल होने के लिए साइकल से टीडी कालेज मैदान पर जा रहा था। वह लाइनबाजार थाना क्षेत्र के मतापुर तिराहे के पास पहुंचा था तभी वाराणसी की तरफ से लखनऊ की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। दूसरी घटना लाइनबाजार थाना क्षेत्र के पीलीकोठी के निकट हुई। जहां कार की चपेट में आने से साइकल सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसे में मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।
मुंगराबादशाहपुर : इलाहाबाद से टमाटर लादकर मुंगराबादशाहपुर मंडी आ रही मैजिक नेशनल हाईवे पर इटहरा के पास अनियंत्रित होकर खड्ड मे पलट गई। चालक राकेश (30) निवासी सोरांव व अरविन्द (36) निवासी बहरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया गया । हालत गम्भीर होने पर चालक को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मछलीशहर : सकरा रामपुर निवासी सुनील कुमार बिंद (18) मनीष बिंद ( 17) पुत्र धर्मराज और विनय कुमार बिंद (18) पुत्र बृजराज एक ही बाइक से मछलीशहर आ रहे थे। बरहता गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर तीनों घायल हो गए। सभी को सीएचसी लाया गया जहां विनय और मनीष की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
धर्मापुर : गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नैपुरा मोड़ पर राजबली नागर (60) निवासी नैपुरा शाम 5 बजे सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। बाइक चला रहे मक्कु (23) निवासी लेडुवावर थाना सरायमीर और पीछे बैठे शिवा (5) गुड्डी पत्नी रोशन उम्र (22) निवासी सरोज बडेवर थाना केराकत घायल हो गए। सभी घायलो को सी एच सी मुफ्तीगंज ले जाया गया। गम्भीर रूप से घायल राजबली नागर को जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया।