{"_id":"56f18a454f1c1b657ef14d67","slug":"two-killed-in-accident-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो की मौत, तीन जख्मी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में दो की मौत, तीन जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
बक्शा के नौपेड़वा बाजार में मंगलवार को अनियंत्रित होकर घर में घुसा ट्रक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग अलग स्थानों पर मंगलवार को हुए सड़क हादसों में ट्रक चालक समेत दो की मौत हो गई और बाइक सवार युवक घायल हो गया। वहीं दो अन्य युवक भी घायल हुए। नौपेड़वा बाजार में कोयला लदा ट्रक एक टाटा मैजिक के खलासी को रौंदते हुए भागते समय बाइक सवार को धक्का मारते एक घर में जा घुसा। जबकि मुफ्तीगंज के पास टाटा 407 पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बक्शा प्रतिनिधि के मुताबिक, बदलापुर से जौनपुर की ओर जा रहा कोयला लदा ट्रक नौपेड़वा बाजार में गल्ला मंडी के पास पहुंचा था तभी टाटा मैजिक से सवारी उतार रहा खलासी ट्रक की चपेट में आ गया। खलासी बदलापुर के फत्तूपुर निवासी सांवले सिंह (38) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक ने 50 मीटर आगे जाने पर एक बाइक सवार को चपेट में ले लिया।
बाइक सवार सड़ेरी निवासी बबलू सिंह सड़क पर गिर पड़े जबकि उनकी बाइक ट्रक में फंस गई। 200 मीटर आगे चुरावनपुर मोड़ के पास ट्रक अनियंत्रित होकर मो. मुर्तजा और राजाराम मौर्य के घर के बरामदे में घुस गया। संयोग ही था कि उस वक्त बरामदे में कोई नहीं था। मकान का बरामदा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मुफ्तीगंज ः जौनपुर से केराकत की ओर जा रही टाटा 407 का टायर मुफ्तीगंज के पास ब्रस्ट हो गया। गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खुटहन ः क्षेत्र के पिलकिछा पुल के पास बाइक से टकराकर इसी गांव निवासी अमित उपाध्याय 19 गंभीर रुप से घायल हो गए। उनका उपचार एक निजी चिकित्सालय पर चल रहा है। सोमवार की शाम वे बाजार से सामान खरीद कर घर वापस जा रहे थे। सामने से आ रही बाइक की चपेट में आ गए। बाइक सवार फ़रार हो गया।