फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Truck collided with a car, a death, three injured

ट्रक से टकराई कार, एक की मौत, तीन घायल 

Thu, 20 Oct 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 20 Oct 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Truck collided with a car, a death, three injured
kangra accident
लाइनबाजार थाना क्षेत्र के नईगंज के पास मंगलवार की रात सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर कार सवार एक युवक की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सदरगंज मोहल्ला निवासी अखिलेश मोदनवाल(19) पुत्र ओमप्रकाश, जरायन (18) पुत्र आब्दीन, सुफियान (17) पुत्र वहाब और एजाज (17) पुत्र सोहराब मारुति कार से जौनपुर आए थे और यहीं से लाग देखने के लिए मुंगराबादशाहपुर जा रहे थे।
विज्ञापन


वे नईगंज के पास पहुंचे थे तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां अखिलेश मोदनवाल को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जरायन की हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि सुफियान और एजाज का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed