फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   throat cut murder

रसूलपुर में गला रेतकर राजगीर की हत्या 

Sun, 20 Mar 2016 01:50 AM IST
Updated Sun, 20 Mar 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
throat cut murder
मड़ियाहूं में राजगीर की हत्या के बाद रोते बिलखते परिवार के लोग।

कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव में 40 वर्षीय राजगीर की गला रेत कर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के एक गेहूं के खेत में शनिवार को सुबह पाया गया।  शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है। 

विज्ञापन

 एसपी रामप्रताप सिंह ने भी घटनास्थल का दौरा किया। रसूलपुर  निवासी प्रहलाद गौतम (40) राजगीर था।
 

 

शुक्रवार की शाम को बाइक से दो युवक आए और प्रहलाद को किसी काम के लिए लिवाकर चले गए। देर रात तक प्रहलाद घर नहीं आए तो परिजनों को चिंता हुई। वह खोजबीन किए लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार की सुबह लोग खेत की तरफ गए तो प्रभाकर मिश्र के गेहूं के खेत में प्रहलाद का शव देखा गया। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी।

विज्ञापन

 

 

मौत की खबर पर परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सुमित्रा देवी , दो बेटे बेटियां रोने चिल्लाने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि प्रहलाद की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतक के परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed