फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three killed, seven injured

तीन की मौत, सात लोग घायल

Sun, 16 Apr 2017 12:39 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sun, 16 Apr 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Three killed, seven injured
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : amar ujala
अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुल्तानपुर की ओर से आजमगढ़ की ओर जा रहे ट्रक का टायर जेसीज चौराहे के पास अचानक फट गया। उसकी चपेट में आने से हुसैनगंज मोहल्ला निवासी राम मिलन मोदनवाल(45), खेतासराय थाना क्षेत्र के लपरी गांव निवासी अब्दुल रहमान (23) घायल हो गए। पास में ही स्थित एक घड़ी की दूकान का काउंटर टूट गया। घायलों को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां से राम मिलन को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना सबरहद गांव के निकट टैंपो पलटने से हुई। सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थानां क्षेत्र के बस्ती गांव निवासी किरन निषाद(22) पुत्री कर्मराज खेतासराय जाने के लिए शाहगंज से टैम्पो पर सवार हुई थी।  सबरहद के पास टैम्पो असंतुलित होकर पलट गया। जिसमें किरन व चालक एजाज अहमद(50) निवासी पाराखुर्द खेतासराय घायल हो गए।
विज्ञापन


नेवढ़िया : वाराणसी के बड़ा गांव थाना क्षेत्र के कविरामपुर गांव निवासी दिनेश पटेल(38)  ट्रैक्टर से गेहूं की मड़ाई का काम करता था। वह ट्रैक्टर लेकर अपनी ससुराल नेवढ़िया थाना क्षेत्र के चकईपुर गांव में आया था। मड़ाई के समय ट्रैक्टर से डीजल खत्म हो गया तो वह बाइक से गांव के एक युवक के साथ डीजल लेने जमालापुर जा रहा था। अटरिया गांव के पास बाइक कार की चपेट में आ गई। बाइक चला रहे दिनेश पटेल की मौत हो गई। जलालुद्दीन (16) घायल हो गया। जलालपुर : मेघपुर गांव निवासी सरोजा देवी (20) पत्नी राजेंद्र प्रजापति बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा देकर अपने देवर साजन प्रजापति के साथ घर लौट रही थी। रेहटी गांव के पास बाइक पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे सरोजा की मौके पर मौत हो गई औरा युवक घायल हो गया।
विज्ञापन


सुजानगंज। ः थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव के पास शुक्रवार की रात हुए हादसे में टैंकर चालक की मौत हो गई जबकि खलासी घायल हो गया। हरदोई जिले के पिहरी थाना क्षेत्र के वाजिदनगर निवासी सलमान (38) पुत्र वली मुहम्मद टैंकर लेकर मुंगराबादशाहपुर से सुजानगंज आ रहा था। करीब आधी रात को टैंकर उमरपुर के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में फंस गया। साथ में चल रहे दूसरा टैंकर टोचन कर फंसे हुए टैंकर को बाहर निकालने का प्रयास कर रहा था। टोचन का तार टूट गया और  बैक आकर दूसरे टैंकर से जाकर टकरा गया। जिससे फंसे टैंकर के चालक सलमान की मौत हो गई और खलासी हरदोई निवासी विदय कुमार घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed