{"_id":"cec6df14f5c7acd69e9651efc0f75aaf","slug":"thieves-made-goods-worth-millions-including-the-revolver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने रिवाल्वर समेत लाखों का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने रिवाल्वर समेत लाखों का माल उड़ाया
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Mon, 09 Feb 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
लाइनबाजार थानाक्षेत्र के हुसैनाबाद इंग्लिश क्लब के समीप स्थित एक अधिवक्ता के मकान का ताला तोड़ कर लाइसेंसी रिवाल्वर समेत चार लाख से अधिक की संपत्ति चोरों ने पार कर दी। आधी रात को अधिवक्ता अपनी पत्नी और बच्चों के साथ शादी समारोह से लौटे तो घर का नजारा देख भौचक रह गए। सूचना पर लाइनबाजार थानाध्यक्ष रात में ही मौके पर पहुंचे। सुबह फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड ने भी पहुंचकर छानबीन की। एसपी ने भी मौका मुआयना किया।
हुसैनाबाद स्थित भगौती कालोनी निवासी दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह रविवार को किसी वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए पत्नी और बच्चों के साथ वाराणसी गए थे। घर पर मौजूद उनके माता-पिता नीचे के कमरे में सो रहे थे। बगल में आई बारात में डीजे बज रहा था। बगल के मकान की छत के रास्ते चोर दूसरी मंजिल के कमरे में पहुंचे और एक-एक कर छह दरवाजों का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवरात, नकदी और अधिवक्ता की लाइसेंसी रिवाल्वर को समेट लिया।
रात में करीब 12:55 बजे अधिवक्ता शादी समारोह से लौटकर घर पहुंचे तो देखा सीढ़ी का दरवाजा अंदर से बंद था। अंदर परिवार का कोई सदस्य नहीं था। उन्होंने इसकी सूचना लाइनबाजार थानाध्यक्ष को दी। थानाध्यक्ष मय फोर्स मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर पुलिस ऊपर की मंजिल पर पहुंची। छह कमरों के दरवाजे खुले थे। सभी दरवाजों का ताला टूटा था। मौके पर दो सरिया भी पड़ी थी। कमरों की जांच की तो पता चला कि तीन अटैचियां टूटी मिलीं। भुक्तभोगी के मुताबिक उसमें रखे सोने की दो चेन, तीन अंगूठी, तीन जोड़ी झाला, एक जोड़ी झुमका, स्मार्ट फोन, टैबलेट, लाइसेंसी रिवाल्वर और नकदी समेत करीब चार लाख का सामान गायब था।
विज्ञापन
रिवाल्वर को आलमारी के अंदर डबल लाकर में रखा गया था, उसे भी निकाल लिया। सुबह फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड मौके पर पहुंचा। फोरेंसिक टीम ने सरिया और दरवाजों से फिंगर प्रिंट के नमूने लिए। डाग स्क्वायड पड़ोस की छत के रास्ते नीचे उतरा और कुछ दूर जाने के बाद दिग्भ्रमित हो गया। वह किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सका। सुबह एसपी वीपी श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने चोरी का खुलासा शीघ्र किए जाने का आश्वासन दिया।