{"_id":"57cc740f4f1c1ba83031790b","slug":"theft-of-cash-and-jewelery-from-two-locations","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्थानों से नकदी और जेवर की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो स्थानों से नकदी और जेवर की चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Mon, 05 Sep 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
सरपतहां के सूरापुर गांव में चोरी के बाद बिखरे सामान और जांच करती पुलिस।
सरपतहा थाना क्षेत्र के सूरापुर गांव में शनिवार की रात एक मकान में सेंध लगाकर नकदी, जेवरात समेत एक लाख से अधिक की सम्पत्ति चोर उठा ले गए। सुबह चोरी की सूचना पर पुहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन चोरों की सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
सूरापुर गांव निवासी एवं किसान यूनियन के अध्यक्ष झिनकू सिंह के परिवार के लोग घर के बाहर सो रहे थे। परिवार के सदस्य सुबह सोकर उठे तो घर के पीछे की दीवार में सेंध लगी थी और घर में रखा सामान विखरा पड़ा था।
विज्ञापन
परिवार के लोगों का कहना है कि अटैची और बाक्स को तोड़कर उसमें रखे नकदी, जेवरात, कीमती कपड़े समेत एक लाख से अधिक का सामान चोर उठा ले गए। नेवढ़िया प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के दोदापुर गांव निवासी लालचंद राजभर के घर सेंध लगाकर चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया।
विज्ञापन
चोर घर के पीछे सेंध काटकर घर मे दाखिल हुए और घर मे रखे बाक्स को तोड़कर उसमें रखे नकदी, जेवरात व कीमती कपड़े आदि एक लाख से अधिक का सामान उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।