फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The young woman terrorized by knife misconduct

चाकू से आतंकित कर युवती से किया दुराचार

Wed, 06 Jul 2016 12:26 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Wed, 06 Jul 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
The young woman terrorized by knife misconduct
rape - फोटो : demo pic
क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात में शादीशुदा एक युवक ने पड़ोस की युवती को चाकूू से आतंकित कर उसके साथ दूराचार किया। युवती ने रात में ही दूसरे कमरे में सो रही अपनी बहन को घटना की जानकारी दी। मंगलवार को परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


युवती अपनी तीन बहनों के साथ रहती है। उसके माता पिता इलाज कराने मुंबई गए हैं। गांव में उसके दो मकान है। एक मकान में वह अपनी छोटी बहन के साथ अलग अलग कमरे में सोई थी। जबकि दूसरे मकान में उसकी बड़ी बहन सो रही थी। सोमवार की रात में गांव का एक युवक उसके कमरे में घुस गया और उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी।
विज्ञापन


युवती ने विरोध किया तो उसने चाकू सटाकर डरा धमका दिया। और जान से मारने की धमकी दी। युवती डर गई। युवक के जाने के बाद उसने दूसरे मकान में सो रही अपनी बहन को घटना की जानकारी दी। दोनों बहने मंगलवार को गांव के कुछ लोगों के साथ लेकर थाने पहुंची। लेकिन पुलिस ने उनकी नहीं सुनी। बाद में पुलिस ने मामला रफा दफा करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर पीड़िता आैर उसके साथ आए लोगों ने अपना रुख कड़ा कर दिया। जबकि पीड़िता नहीं मानी तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इस बाबत पूछे जाने पर सीओ शाहगंज जटाशंकर राव ने कहा कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed