{"_id":"2f376fc5929d118826da91aca066be7c","slug":"the-young-man-s-murder-a-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या, केस दर्ज
जौनपुर ब्यूराे
Updated Mon, 21 Dec 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायख्वाजा थानाक्षेेत्र के काफरपुर गांव निवासी युवक की शनिवार की रात नुकीले हथियार से हत्या कर दी गई। शव घर से आधा किलोमीटर दूर पतहना गांव के खेत में पाया गया। पुलिस ने पतहना निवासी पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ
केस दर्ज कर लिया। आरोपियों से लड़की को लेकर डेढ़ साल पहले विवाद हुआ था, लेकिन मामला शांत हो गया था। एक सप्ताह पहले ट्रैक्टर खेत में चले जाने पर भी इन्हीं लोगों से विवाद हुआ था। काफरपुर निवासी शिवबरन यादव का बेटा दीपक
यादव (22) गांव के रामकिशुन यादव का ट्रैक्टर चलाता था। शनिवार की शाम वह ट्रैक्टर लेकर निकला था। रात नौ बजे तक वह नहीं लौटा तो रामकिशुन को चिंता हुई। वह दीपक के घर पहुंचे, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा था। वह गांव में
विज्ञापन
जमुआही रोड के किनारे खेत जोतने के लिए गया था। घर वाले वहां पहुंचे तो ट्रैक्टर खेत में खड़ा था और दीपक की चप्पल, सुर्ती की डिब्बी और मफलर खेत में पड़े थे। जोते हुए खेत में मिले निशान से पता चला कि यहां किसी से लड़ाई
हुई है। निशान के सहारे लोग रात में ही चार सौ मीटर दूर पतहना गांव पंपिंगसेट के पास पहुंचे, जहां खेत में दीपक का शव पड़ा था। उसके सिर, नाक, गले और शरीर के कई अन्य हिस्सों में नुकीले हथियार से चोट के निशान थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। भाई लल्लन यादव की तहरीर पर पुलिस ने पतहना गांव निवासी जैतू यादव और उनके पुत्र पिंटू यादव तथा उसी गांव के पारस यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। रविवार को एसपी राजू बाबू सिंह और सीओ सदर प्रकाश पांडेय ने मौके पर पहुंच कर तहकीकात की।