फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The wife took her due to suspicion

पत्नी पर शक की वजह से ले ली जान

Thu, 20 Jul 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर Updated Thu, 20 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
The wife took her due to suspicion
लासा गांव में दोहरे हत्याकांड के बाद रोते बिलखते परिवार के लोग।
क्षेत्र के लासा गांव निवासी अपने दो बच्चों का हत्यारे पिता संदीप ने एक साल पहले घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। हालांकि  उस वक्त परिवार वालों ने उसे बचा लिया था। उस वक्त भी पत्नी से विवाद हुआ था। घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ के बीच लोग यह चर्चा करते सुने गए कि अगर उसी वक्त संदीप मर गया होता तो आज दोनों बच्चे जिंदा रहते और पत्नी की यह दशा न होती ।
विज्ञापन


  बच्चों का हत्यारा पिता संदीप मुंबई में पेंटिंग का काम करता है। वह दो माह पहले घर आया था। आस पास के लोगों की माने तो वह जब से घर आया है तभी से रोज पत्नी से किसी न किसी बात को लेकर विवाद करता था। करीब 15 दिन पहले उसने पत्नी की पिटाई कर दी थी तो वह नाराज होकर मायके चली गई थी। उसके दोनों बच्चे घर पर ही थे। एक सप्ताह पूर्व वह खुद ससुराल गया और पत्नी को वहां से विदा कराकर लाया था। ग्रामीणों की मानें तो वह एक साल से पत्नी पर शक करता था। जिसे लेकर परिवार में कहासुनी एवं मारपीट भी कई बार हो चुकी थी।
विज्ञापन


  सीओ मछलीशहर सौम्या पांडेय ने भी मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में लोगों से पूछताछ की। वहीं एसओ के मौके पर न पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी जताई।  उन्होंने दो सिपाहियों को मौैके पर भेज कर मामले की खानापूर्ति कर दी।  वहीं एसपी शैलेश पांडेय  ने इस बात पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि हत्या की बात एसओ ने उन्हें तत्काल नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed