{"_id":"5fd3a6d78ebc3e40a307a1bf","slug":"the-police-officer-and-constable-went-to-settle-the-land-dispute-misbehaving-with-the-woman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भूमि विवाद सुलझाने गए दरोगा और सिपाही ने महिला से की बदसलूकी, वीडियो वायरल होने पर जौनपुर एसपी ने किया निलंबित ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: भूमि विवाद सुलझाने गए दरोगा और सिपाही ने महिला से की बदसलूकी, वीडियो वायरल होने पर जौनपुर एसपी ने किया निलंबित
Fri, 11 Dec 2020 10:35 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 11 Dec 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
- फोटो : अमर उजाला।
जमीन संबंधी विवाद सुलझाने के लिए बुधवार को ताहिरपुर गांव गए जौनपुर जिले के सिकरारा थाने के दरोगा और सिपाही का महिला को गालियां देते वीडियो वायरल हुआ है। इस पर गुरुवार रात एसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
राकेश तिवारी और कांस्टेबल शमशेर सिंह भूमि विवाद सुलझाने के लिए बुधवार को सिकरारा थाना क्षेत्र के ताहिरपुर गांव गए थे। वहां दोनों ने आरोपी युवक के घर जाकर उसके बारे में पूछताछ की। इस पर एक महिला ने युवक के घर से बाहर होने की जानकारी दी। तब दरोगा और सिपाही महिला को गालियां देने लगे।
विज्ञापन
किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो एसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने तत्काल दरोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया। इसी थाने पर अभी एक सप्ताह पूर्व एसपी पहचान छिपाकर बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे थे। उस दौरान इंस्पेक्टर ने सवालों की झड़ी लगा दी थी। इससे नाराज एसपी ने इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया था।
विज्ञापन