फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The hotel will be offering prostitution Seas

देह व्यापार कराने वाला होटल किया जाएगा सीज 

Tue, 12 Jul 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 12 Jul 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
The hotel will be offering prostitution Seas
सेक्स रैकेट - फोटो : demo pic
 सिटी स्टेशन के निकट लाइन बाजार थाना क्षेत्र में देह व्यापार कराने वाले होटल को सीज करने की तैयारी में पुलिस जुट गई है। इस होटल से दो महिलाओं समेत पांच युवतियां और मैनेजर समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


यह अलग बात है कि थाने से ही महिलाओं को जमानत दे दी गई। पुरुष ग्राहकों समेत मैनेजर को जेल भेज दिया गया। पूछताछ में तीन महिलाएं धंधा करने वाली तथा दो जोड़े प्रेमी प्रेमिका थे। धंधा करने वाली महिलाओं ने दो संचालिकाओं का नाम बताया है।
विज्ञापन


एसपी ने इनकी काल डिटेल मंगवाई है। शहर के अधिकतर होटलों में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। पिछले साल भी पालिटेक्निक चौराहे के पास स्थित एक होटल इसी आरोप में सीज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दो दिन पहले सिटी स्टेशन के निकट पुलिस को यह सूचना मिली थी कि होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस सूचना पर सीओ सिटी रामप्रताप सिंह यादव और इंस्पेक्टर महिला थाना रंजना सचान  के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारा तो अलग अलग कमरो में पांच महिलाएं और चार ग्राहक पकड़े गए।

 पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि उन्हें 600 रुपये प्रति ग्राहक मिलता है। एक ग्राहक का समय एक घंटे का होता है। दिन में दो से तीन ग्राहक उनके पास आते हैं। उन्हें ग्राहक दो महिलाएं भेजती हैं और पैसा होटल मैनेजर से मिलता है।


पुलिस ने सभी का मोबाइल जब्त कर लिया है। इनके काल डिटेल भी निकाले जा रहे हैं। गिरफ्तार महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि उन्हें कुछ अफसरों और नेताओं के यहां भी संचालिका भेजती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed