फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Stake in the dispute shot

हिस्सेदारी के विवाद में मारी गोली

Mon, 27 Feb 2017 01:23 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Mon, 27 Feb 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
Stake in the dispute shot
गोली से घायल व्यक्ति का जिला अस्पताल में किया जा रहा उपचार। - फोटो : jounpur
थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव में मकान के बेदखल करने को लेकर हुए विवाद में रविवार को एक युवक को गोली मारी गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे वाराणसी के बीएचयू में भर्ती कराया गया है। फायरिंग के बाद भाग रहा आरोपी फौजी रास्ते में वाहन से भिड़कर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से पुलिस ने खोखा, कारतूस और दो नाली बंदूक बरामद किया है। पुलिस ने पिता पुत्र के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बढ़ौना गांव निवासी रामप्रकाश यादव, सत्य प्रकाश यादव और उनके मृत हो चुके भाई ओमप्रकाश व जयप्रकाश के परिवार के बीच मकान का विवाद लंबे समय से चल रहा है। श्रीनगर में आरपीएफ  में तैनात जवान रामप्रकाश यादव एक माह की छुट्टी पर शनिवार को घर आया था। रविवार को सुबह सात बजे उसी मकान में रहनेवाली दूसरे नंबर के भाई स्वर्गीय जयप्रकाश की बहू इंदु देवी पत्नी प्रशांत से मकान में हिस्सेदारी को लेकर उसका विवाद हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि फौजी ने यह कहकर इंदु के कमरे से उसका सामान निकाल कर बाहर फेंकने लगा कि जबतक मकान निर्माण का आधा खर्च वह नहीं देगी तब तक उसे इस मकान में रहने नहीं दिया जाएगा। इसी दौरान पड़ोस में दूसरे मकान में रहने वाले उसके बढ़े भाई स्वर्गीय ओमप्रकाश के तीनो  बेटे दिव्य ज्योति, नवज्योति व अमर ज्योति उर्फ पिंटू भी मौके पर पहुँच गए और सामान निकालने का विरोध करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर फौजी उनसे भी उलझ गया। दोनों पक्षो में जमकर  मारपीट होने लगी ।
आरोप है कि इसी बीच फौजी के बेटे ने लाइसेंसी दोनाली बन्दूक से फायरिंग कर दी। गोली  अमर ज्योति उर्फ  पिंटू के कंधे के पास लग गई। गोली लगते ही अफरातफरी मच गई। फौजी और उसका बेटा मौके से भागने लगे। भागते समय फौजी सड़क पर वाहन से टकरा गया। जिससे उसका पैर टूट गया। किसी ने 100 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां गोली से घायल अमरज्योंति को डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके से आठ जिंदा कारतूस, चार खोखा, दो नाली बंदूक बरामद किया है। इन्दू देवी पत्नी प्रशांत यादव की तहरीर पर पुलिस ने राम प्रकाश व उसके पुत्र दीपांकंज उर्फ  शीबू के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed