फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shot dead in the middle of the market trilochan

त्रिलोचन बाजार में अधेड़ की गोली मारकर हत्या

Tue, 20 Jan 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 20 Jan 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Shot dead in the middle of the market trilochan
जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन बाजार में सोमवार की शाम पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर सराफा की दूकान लूट ली। बाजार निवासी 48 वर्षीय जोगेंद्र गिरि ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश से भिड़ गए तभी बदमाशों के दूसरे साथी ने उनकी को गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


 इससे पूरी बाजार में दहशत फैल गई। दो बाइक पर आए छह बदमाशों में से पांच बदमाश बाहर रुक रुक कर हवा में फायरिंग करते रहे और एक बदमाश ने दुकान के अंदर आलमारी खोलवाकर सारे जेवरात और नकदी समेट लिया। दुकान लूटने के बाद एक बाइक पर सवार तीन बदमाश वाराणसी की ओर और दूसरी बाइक पर सवार तीन बदमाश हवा में गोलियां दागते हुए जौनपुर की ओर भाग निकले।
विज्ञापन


बदमाशों के जाने के बाद घरों और दुकानों में सहमे लोग बाहर निकले और शव को सड़क पर रख कर हाईवे जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ढाई घंटे बाद जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिलोचन बाजार में मोतीलाल रमेश कुमार सराफ के नाम से आभूषण की दुकान है। शाम करीब 6 बजे रमेश दूकान के काउंटर पर बैठे थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे। एक बदमाश असलहा लेकर दुकान में घुसा और दो बदमाश बाहर हवा में फायरिंग करने लगे।

दुकान के अंदर घुसा बदमाश आलमारी खोलवाकर जेवरात और नकदी सब एक झोले में समेटने लगा। यह देख रमेश के भाई रामलाल सेठ और पड़ोस में रहने वाले जोगेंद्र गिरि दौड़कर बाहर फायरिंग कर रहे बदमाशों से भिड़ गए। एक बदमाश ने रामलाल पर फायर झोंक दिया। उनके हाथ, पैर, पीठ में गोली लगी तो वह भाग कर घर की छत पर चले गए और ऊपर से बदमाशों पर पथराव करने लगे। इधर जोगेंद्र दूसरे बदमाश को पकड़ कर उससे जूझ रहा था। इतने में ही एक दूसरी पल्सर बाइक से तीन बदमाश और पहुंच गए।

उनमें से एक न जोगेंद्र के सीने में असलहा सटाकर गोली मार दी। गोली लगने से जोगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सभी बदमाश बाहर रुक रुक कर फायरिंग कर बाजार में दहशत फैला दी। लोग घरों औैर दुकानों में दुबक गए। बदमाश बड़े इत्मिनान से दुकान का सारा माल समेट कर फरार हो गए। गोली से घायल रामलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के जाने के बाद लोग घरों से बाहर निकले और जोगेंद्र के शव को सड़क पर रख कर वाराणसी-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया।


घटना की खबर मिलते ही एसपी समेत सर्किल के सभी थानों की फोर्स, एसडीएम, सीओ केराकत मौके पर पहुंच गए। एसपी बबलू कुमार ने एक सप्ताह के भीतर घटना का खुलासा करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया तो ढाई घंटे बाद 9:30 बजे जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed