{"_id":"58c1aa714f1c1b0f3bdc4a76","slug":"shop-house-fire-loss-of-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूकान, मकान में लगी आग, लाखों की क्षति ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूकान, मकान में लगी आग, लाखों की क्षति
jaunpur
Updated Fri, 10 Mar 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर गांव में आग बुझाने का प्रयास करते फायर ब्रिगेड कर्मी।
- फोटो : jounpur
कपड़े की दूकान और मकान में लगी आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सुरेरी में कपड़े की दूकान में आग लगी तो मड़ियाहूं और जलालपुर में मकान में आग लगी। फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
सुरेरी प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार में स्थित संदीप गुप्ता की कपड़े की दूकान में आग लगने से हजारों का माल जलकर राख हो गया। संदीप रात में दूकान बंद कर पीछे कमरे में सोने चला गया। रात में शार्टसर्किट से आग लग गई। आस पास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। दूकान मालिक के मुताबिक लाखों की क्षति हुई है।
जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार सलेमपुर गांव में बिरजू पाल के मकान में गुरुवार को सुबह हल्की बारिश हुई तो परिवार के लोगों ने बाहर भीग रहे पुआल को बरामदे में ही रख दिया। जहां पहले से ही आग पड़ी थी। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने ,मकान की छत काटकर किसी तरह आग पर काबू पाया। मडियाहूं प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के मोहल्ला कसाब टोला में बुधवार की देर शाम फिरोज अहमद के कच्चे मकान में आग लग जाने से उस में रखा कपड़ा बिस्तर खाद्य सामग्री सामान जलकर नष्ट हो गया। मोहल्ले के लोगों की मदद से घंटे भर में आग पर काबू पाया गया।