फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Recently scorched unsolved death of two married

अबूझ हाल में झुलसने से दो विवाहिताओं की मौत

Wed, 15 Jun 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 15 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Recently scorched unsolved death of two married
आग - फोटो : अमर उजाला, ऊना
दो थाना क्षेत्रों में अबूझहाल में झुलस जाने से दो विवाहिताओं की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।  
विज्ञापन


नेवढ़िया थाना क्षेत्र के भटवार गांव में साल भर पहले मनोज यादव की पूजा देवी (20) से शादी हुई थी। अभी दस दिन पहले पूजा ससुराल आई थी। मनोज का कहना है कि वह नहाने के लिए ट्यूबवेल पर गए थे। उसी दौरान पूजा कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर आग लगा लिया। आस पास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पूजा का मायका सुरेरी थाना क्षेत्र के जामडीह गांव में था। वह गिरिजाशंकर यादव की बेटी थी। सूचना पर एसओ विजय बहादुर सिंह व तहसीलदार कड़ेदीन शर्मा मौके  पर पहुंचे और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


वहीं, मीरगंज थाना क्षेत्र के रामगढ गांव के इन्द्रेश दुबे की शादी तीन वर्ष पूर्व मड़ियाहुं थाना के कुलेहरा गांव निवासी गुलाब पाण्डेय की पुत्री प्रीती के साथ हुई थी। मंगलवार की सुबह प्रीती दुबे (22) चाय बना रही थी। अचानक आग की चपेट मे आ गयी। जिससे वह बुरी तरह झुलस गयी। उसका पति मुम्बई रहता है। उसको बच्चे नहीं थे। परिजन इलाज के लिए इलाहाबाद ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गयी। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना मायके वालों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता गुलाब पाण्डेय कोलकाता रहते है। प्रीती के बड़े पिता रमेश पाण्डेय ने पुलिस को सूचना देकर आरोप लगाया की है उसकी भतीजी को ससुराल पक्ष के लोगों ने जलाकर मार डाला है। सूचना मिलने पर सीओ हितेनद्र कृष्ण मौके पर पहुंच गये। कि अभी तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed