फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Prime candidates kidnap and kill

प्रधान प्रत्याशी का अपहरण कर हत्या

Fri, 18 Dec 2015 12:38 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Fri, 18 Dec 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
Prime candidates kidnap and kill
स्थानीय विकास खंड के आशापुर गांव से ग्राम प्रधान प्रत्याशी द्रवेश दीक्षित का अपहरण कर गोली मारकर हत्या कर दी गई और शव को इलाहाबाद के हंडिया थाना क्षेत्र के कड़ंजा हाईवे के किनारे फेंक दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में सपा नेता सहित दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। घटना को लेकर गांव में तनाव पैदा हो गया की स्थिति है। ऐहतियात के तौर पर आरोपी और मृतक के घर फोर्स तैनात कर दी गई
विज्ञापन


है। रामपुर विकास खंड के आशापुर गांव में मडिय़ाहूं विधानसभा सपा के कोषाध्यक्ष सुधाकर दीक्षित के खिलाफ द्रवेश दीक्षित प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे थे। सुधाकर ने उन्हें चुनाव लड़ने से मना किया था। लेकिन वह नहीं माने। इसे
विज्ञापन
विज्ञापन


सुधाकर ने अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया और तीसरी बार चुनाव जीतने के बाद धमकी दी थी। द्रवेश के परिवार वालों का आरोप है कि धमकी की लिखित सूचना एसओ रामपुर से लेकर सीओ और एसपी को भी दी गई थी। लेकिन पुलिस सपा

 नेता से जुड़ा मामला होने के नाते चुप मारकर बैठ गई। बुधवार की शाम को द्रवेश रामपुर बाजार से अपने मित्र शैलेश दीक्षित और गांव की महिला शशिकला के साथ बाइक से घर आ रहे थे। वे खलियावीर वन के पास पहुंचे थे कि स्कार्पियो

 सवार तीन बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दिया। तीनों बाइक लेकर गिर गए। जहां द्रवेश को बदमाशों ने जबरन पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया और शैलेश व शशिकला को धमका कर भगा दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई लेकिन

 पुलिस मारपीट और प्रधानी का रंजिश बताकर चुप बैठ गई। उधर गुरुवार की सुबह इलाहाबाद के हंडिया थाना क्षेत्र में हाईवे के किनारे एक शव मिला तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक की शर्ट की कालर देखा तो उस पर

वीआईपी टेलर्स रामपुर लिखा था। व्हाट्सएप के जरिए मृतक की फोटो रामपुर पुलिस को भेजा गया तो शव की शिनाख्त द्रवेश दीक्षित के रूप में हुई। द्रवेश का शव मिलने की सूचना पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में पुलिस

ने सपा नेता सुधाकर दीक्षित और उनके भाई के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। एसपी ग्रामीण अरुण कुमार श्रीवास्तव, सीओ हितेंद्रकृष्ण भी मौके पर पहुंचे।


एसपी ग्रामीण अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर हत्या हुई है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed