फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pistol shooter arrested three Satha

तीन शूटर पिस्टल के साथ्ा हुए गिरफ्तार

Sun, 12 Jun 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 12 Jun 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Pistol shooter arrested three Satha
पुलिस लाइन में क्राइम ब्रांच और चंदवक थाना पुलिस की गिरफ्त में दोहरे हत्याकांड के शूटर।
चंदवक थाना क्षेत्र के तरांव मोड़ पर 23 मई को हुई बीडीसी और सिपाही की हत्या को पांच शूटरों ने अंजाम दिया था। पूर्व ब्लाक प्रमुख केडी सिंह ने उन्हें ढाई लाख रुपये में सुपारी बीडीसी राधेश्याम को मारने के लिए दी थी।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात में कथित मुठभेड़ में अकेलवा तरांव के पास से पुलिस ने तीन शूटरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन पिस्टल बरामद किया है।पुलिस लाइन में शनिवार को एसपी रोहन पी कनय ने बताया कि हत्या के आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी थी।
विज्ञापन


सूचना मिली कि कुछ बदमाश शुक्रवार की रात में तरांव होकर गुजरने वाले हैं। इस सूचना पर नहर पुलिया पर पुलिस ने घेराबंदी कर लिया और वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान कुछ बदमाश आते दिखाई दिए तो उन्हें पुलिस ने रोकने का इशारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने में दो बदमाश बाइक से कूदकर भाग गए। पुलिस ने दौड़ाया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। संयोग से किसी को गोली नहीं लगी। एक बाइक से तीन बदमाशों को सिपाहियों ने दबोच लिया।

पूछताछ करने पर इन्होंने अपना नाम चंदवक थाना क्षेत्र के जरासी निवासी अभय सिंह राजन, गाजीपुर सैदपुर के चैनपुर निवासी सरोज यादव, गाजीपुर खानपुर मढ़िया निवासी रामआशीष यादव बताया।


तलाशी लेने पर इनके पास से तीन पिस्टल बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि वह केडी सिंह के लिए काम करते हैं। 23 मई को तरांव मोड़ पर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिए थे। उनके साथ  मयंक सिंह, शेषनाथ, आनंद सिंह, अमित और गोपाल सिंह भी   थे। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार करने वाली टीम में लाइन बाजार  के  थाना प्रभारी विश्वनाथ यादव, एसओ चंदवक अनिल सिंह और क्राइम ब्रांच के शशिचंद्र चौधरी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed