फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   OP-filled tanker seized, one arrested

ओपी से भरा टैंकर जब्त, एक गिरफ्तार

Wed, 13 Jul 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 13 Jul 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
OP-filled tanker seized, one arrested
लाइन बाजार थाने पर खड़ा अवैध शराब से भरा टैंकर।
आबकारी विभाग की टीम ने सोमवार की रात में मुखबिर की सूचना पर लाइनबाजार थाना क्षेत्र के पीली कोठी के पास खड़े एक टैंकर पकड़ा है जिसमें करीब 25 हजार लीटर शराब बनाने वाली ओवर प्रूफ (ओपी) लदा था। इसे अंबाला से रांची जाना था। आबकारी टीम ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। जो ज्योतिबा फुले नगर के गजरौला थाना क्षेत्र के फोंदापुर निवासी धरमवीर सिंह बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक टैंकर जौनपुर में शराब बनाने वाला रसायन ओपी उतारने के फिराक में है। इस सूचना पर चेकिंग शुरू कर दी गई। जहां पीली कोठी के पास एक टैंकर दिखा। चालक से पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि वह चंडीगढ़ डिस्टलरी वाटरलर्स लिमिटेड वानपुर पंजाब से लेकर रांची जा रहा है।
विज्ञापन



 सख्ती से पूछताछ पर उसने बताया कि तस्करों के यहां ओपी उतारना था। लेकिन उसने किसी तस्कर का नाम नहीं बताया। जिला आबकारी अधिकारी का कहना है कि इसे अंबाला से मेरठ, बरेली, इलाहाबाद, रेनूकोट, हजारी बाग होते रांची जाना चाहिए लेकिन यह जौनपुर आकर ओपी उतारने का प्रयास कर रहा था। इसकी कीमत बाजार में एक करोड़ 25 लाख आंकी गई है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम में इंस्पेक्टर             अरुण यादव सहित अन्य सिपाही शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed