{"_id":"58dd5c744f1c1bc20463e396","slug":"mortar-made-by-peasants","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों को पीट कर बनाया बंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाहियों को पीट कर बनाया बंधक
jaunpur
Updated Fri, 31 Mar 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
सिपाही को बंधक बनाए जाने के बाद मौके पर पहुंचे सीओ।
- फोटो : jounpur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंचे सिपाही ने दरवाजे पर ही आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। इससे खफा लोगों ने दोनों सिपाहियों की जमकर पिटाई कर बंधक बना लिया। सिपाही की बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। सूचना पर पहुंचे सीओ ने दोनों सिपाहियों को ग्रामीणों से मुक्त कराया।
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके पड़ोसी युवक ने उसकी बेटी के साथ छेड़खानी की है। आरोपी की तलाश मे कोतवाली के दो सिपाही बाबूलाल निषाद और सन्तोष यादव गुरुवार को गांव में गए थे। आरोप है कि आरोपी को पकड़कर सिपाही ने दरवाजे पर ही उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से युवक मुर्छित होकर गिर पड़ा। इससे घबड़ाकर सिपाही गाड़ी लेकर वहां से भागना चाहे तो महिलाओं ने बाइक रोक ली। सिपाही वहां से पैदल भागकर एक प्राइमरी विद्यालय में छिप गए। पीछा कर रहे गांव के लोग प्राइमरी विद्यालय पहुंचे और वहां से सिपाहियों को पीटते हुए घर ले गए जहां बंधक बना लिया। उनकी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी।
सूचना मिलने पर सीओ हितेंद्र कृष्ण पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और दोनों सिपाहियों को मुक्त कराया। उधर पीड़ित सिपाही संतोष यादव का कहना है कि आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और वर्दी फाड़ दी । पुलिस आरोपी रमेश को पकड़ कर ले आयी और सीएचसी मे भर्ती कराया जहाँ से जिला अस्पताल रिफर किया गया है । एसपी अतुल सक्सेना ने कहा कि मामले की जांच एसपी ग्रामीण अरुण श्रीवास्तव को सौंपी गई है। रिपोर्ट में जो दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।