फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mnbdhon head of household violence

मनबढ़ों का प्रधान के घर उत्पात

Wed, 03 Feb 2016 12:53 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Wed, 03 Feb 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Mnbdhon head of household violence
बदलापुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर की ग्रामप्रधान मीना देवी के घर सोमवार की रात मनबढ़ों ने धावा बोल दिया। इस दौरान जमकर ईंट-पत्थर चलाए। इसमें ग्राम प्रधान पति समेत तीन लोगों को चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


 मंगलवार को सुबह घटना के विरोध में घनश्यामपुर बाजार के व्यापारियों ने दूकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान पति की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। ग्राम प्रधान पति का आरोप है कि चुनावी रंजिश
विज्ञापन


 को लेकर उन पर हमला किया गया है। ग्राम प्रधान मीना देवी के पति आनंद सेठ ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि सोमवार की रात में करीब नौ बजे वह अपने भाइयों के साथ कमरे में बैठ कर राशन कार्ड से संबंधित काम निबटा
विज्ञापन
विज्ञापन


 रहे थे। तभी एक पिकअप उनके घर के सामने आकर रुकी और उसमें सवार हार्न बजाने लगे। उन्होंने जैसे ही शटर खोला तभी लोग ईंट पत्थर चलाने लगे। चपेट में आए आनंद सेठ (38),  संतोष सेठ (40), सुरेन्द्र सेठ (25) को

चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को अस्पताल से छोड़ दिया गया। मंगलवार को घटना के विरोध में बाजार के अच्छेलाल अग्रहरि , शिवपूजन वर्नवाल , सुनील अग्रहरि , अनिल मेडिकल , राघवेन्द्र सेठ , शोभनाथ गुप्ता , दीपक


 मोदनवाल, जनार्दन वर्नवाल, पंकज हलवाई ,महेन्द्र सेठ आदि ने दूकाने बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। आनंद सेठ की तहरीर पर पुलिस ने अमित तिवारी, विशाल तिवारी, रोहित तिवारी और प्रदीप तिवारी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed