{"_id":"57dafa234f1c1ba237d47426","slug":"miscreants-shot-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने युवक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने युवक को मारी गोली
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Fri, 16 Sep 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
शाहगंज में युवक को गोली लगने के बाद सीएचसी पर जुटी भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बद्दोपुर गांव में गुरुवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। युवक अपने भाई की ससुराल से घर लौट रहा था। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां हालत नाजुक देख डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
खुटहन थाना क्षेत्र के पूराअंधरी गांव निवासी हीरालाल यादव का बेटा धर्मेंद्र यादव (24) अपने भाई की ससुराल बद्दोपुर गांव निवासी बाबूराम यादव के घर गया था। जहां से वह अपने भतीजे हर्ष को दवा दिलवाने के लिए भाभी के साथ शाहगंज गया था। वह वहां से भाभी और भतीजे को घर पहुंचाया फिर वहां से अपने घर पूराअंधरी गांव जाने के लिए चला था।
शाम को करीब सवा पांच बजे बद्दोपुर गांव की पुलिया के पास पहुंचा था तभी बदमाशों ने उसे गोली मार दी। पुलिस को दिए बयान में धर्मेंद्र ने बताया कि बाइक सवार दो बदमाशों ने पहले उसे रोक लिया फिर किसी के घर जाने का रास्ता पूछा। उसने बताया कि उसका घर दूर है इसलिए यहां किसी को नहीं जानता।
विज्ञापन
बदमाशों में से एक ने उससे पूछा कि हमें पहचानते हो या नहीं तो उसने नहीं में जवाब दिया। इतने में ही बदमाश ने उसपर तमंचे से फायर कर दिया। गोली उसे सीने में लगी तो वह बाइक छोड़ खेत की तरफ भागने लगा। बदमाशों ने दौड़ाकर कर फिर गोली चला दी।
दूसरी गोली उसके गर्दन के पास लगी तो वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इतने में बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी और युवक को राजकीय चिकित्सालय शाहगंज पहुंचाया गया। जहां से डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से युवक को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका।