फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Miscreants looted bike, jewelery

बदमाशों ने लूटे बाइक, गहने

Wed, 16 Mar 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 16 Mar 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Miscreants looted bike, jewelery
crime - फोटो : file
थाना क्षेत्र के कटका गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार की शाम एक सराफा कारोबारी से बाइक और बैग में रखे नकदी समेत पांच हजार के गहने लूट लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की लेकिन वह हाथ नहीं आ सके। लूट को लेकर गांव में चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन


बताया जाता है बक्शा थाना क्षेत्र के दिलशादपुर गांव निवासी राजा सोनी की हैदरपुर बाजार में सराफा की दूकान है। सोमवार की शाम को वह दूकान बंद कर घर लौट रहा था। अभी वह कटका गांव के पास से गुजर रहा था कि तभी पीछे से आए पल्सर सवार बदमाशों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। दिलशाद कुछ समझ पाता कि इससे पहले ही बदमाश उसकी बाइक और लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


बाइक की डिक्की में ही उसका बैग रखा था जिसमें नकदी समेत पांच हजार के गहने थे। पीड़ित ने बताया कि बाइक की डिक्की में उसका बैग था जिसमे नकदी समेत पांच हजार के गहने थे। हादसे के बाद दिलशाद ने शोर मचाया तो ग्रामीण जुट गए। कुछ ग्रामीण दिलशाद के बताए रास्ते की आेर बदमाशों की तलाश्‍ा में गए लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में दिलशाद ने थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। जिसमें उसने कहा कि बाइक की डिक्की में नकदी के साथ ही उसके गहने भी थे। संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed