फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Miscreants broke into the house raised orgy

घर में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव

Sat, 25 Apr 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Sat, 25 Apr 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Miscreants broke into the house raised orgy
लाखापुर गांव में गुरुवार की रात 11 बजे के आसपास असलहाधारी सात बदमाशों ने एक घर में जमकर लूटपाट की। इस दौरान बदमाशों ने घर वालों को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने तीन साल के बच्चे को भी नहीं बख्शा और उसे भी मारा-पीटा। भुक्तभोगी की तहरीर पर दबंगई से चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। भुक्तभोगी ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


नेवढि़या थानाक्षेत्र के लाखापुर गांव निवासी सदानंद मौर्या (70) का जलालपुर-मडि़याहूं मार्ग से तकरीबन सौ मीटर अंदर सुनसान जगह पर मकान है। उनके दो बेटे आगरा और बनारस में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गुरुवार की रात घर पर सदानंद, उनकी बहू सरोजा देवी (45), सरोजा देवी की बहू गुंजा (24) और गुंजा का तीन साल का बेटा नीतेश मौजूद थे।

इसी बीच सात की संख्या में असलहाधारी बदमाश घर में घुस गए और सरोजा देवी के मुंह पर असलहा लगाकर जान से मारने की धमकी देते हुए उनका और बहू का मंगलसूत्र एवं कान व नाक के गहने उतरवा लिए।

विरोध करने पर बदमाशों ने सरोजा पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वह जख्मी हो र्गइं। सदानंद मौर्य के विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें भी मारा-पीटा। इससे उनके तीन दांत टूट गए।

 बदमाशों ने दरवाजे पर खड़ी बाइक देखकर उसकी चाबी मांगी। घर वालों के मना करने पर तीन साल के बच्चे नीतेश को पीटने लगे। इससे सहमी गुंजा ने बाइक की चाबी उन्हें दे दी।

बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। बदमाशों का तांडव रात करीब एक बजे तक चलता रहा। इस दौरान बदमाशों ने घर में रखे सभी बक्सों और बैग की तलाशी ली। इस दौरान उन्हें पांच हजार रुपये मिले।

बदमाश नकदी के साथ-साथ मोबाइल भी अपने साथ ले गए। रात में ही सदानंद ग्राम प्रधान विजय पटेल के घर गए। प्रधान ने मौके पर पहुंचकर नेवढि़या एसओ विश्वजीत प्रताप सिंह को इसकी सूचना दी।


 जानकारी मिलते ही एसओ रात में मौके पर पहुंचे। मडि़याहूं सीओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि घटना की जांच करवाई जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रदेव ने बताया कि सदानंद मौर्या की तहरीर पर दबंगई से चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed