फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Leave the land , I will make the son inspector garden

जमीन छोड़ दो, बेटे को बना दूंगा उद्यान निरीक्षक

Fri, 04 Sep 2015 12:33 AM IST
Updated Fri, 04 Sep 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
Leave the land , I will make the son inspector garden
कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने आजमगढ़ हाईवे पर स्थित पचहटिया के पास विवादित भूमि पर कब्जा करने के लिए एक महिला को न केवल धमकाया है बल्कि जमीन छोड़ने के एवज में उनके बेटे को उद्यान निरीक्षक बनाने का प्रलोभन
विज्ञापन


 भी दिया है। मंत्री ने यह भी कहा कि सत्ता मेरी है। जो चाहूंगा, अधिकारी वही करेंगे। इसका खुलासा एक स्टिंग आपरेशन में हुआ है, जिसे स्वयं पीडि़त महिला ऊषा मौर्या ने किया है।
विज्ञापन


उन्होंने इसकी सीडी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को भी भेजी है।सीडी में कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव महिला ऊषा मौर्या से समझौता करने के लिए उनके घर के पास एक व्यक्ति के यहां गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहां वे ऊषा मौर्या से कह रहे हैं कि मुकदमा लड़ने से कोई फायदा होने वाला नहीं है। मुकदमा जीत भी जाओगी तो कुछ होने वाला नहीं है। सत्ता मेरी है। अधिकारी वही करेंगे, जो मै चाहूंगा।

 कैबिनेट मंत्री ने जमीन छोड़ने के एवज में महिला के बेटे को उद्यान निरीक्षक की नौकरी दिलाने का भी प्रलोभन देते नजर आ रहे हैं। सीडी में महिला कहती दिख रही हैं कि बोर्ड आफ रेवन्यू और हाईकोर्ट से फैसला मेरे पक्ष में हुआ है।


 इस पर मंत्री कहते हैं कि मैं मानता हूं कि प्रापर्टी तुम्हारी है, लेकिन गलती से ही सही रजिस्ट्री हो गई तो हो गई। मैं चार-पांच करोड़ रुपये हर चुनाव में खर्च करता हूं। जो कहोगी, खर्च कर दूंगा।

मुझे बदनाम न करो। तुम्हें लोग गुमराह कर रहे हैं। मैं बदनामी का मुआवजा नहीं मांग रहा हूं। रामगोपाल जी ने कहा था कि पारस जी मै जानता हूं।

महिला को जो लोग लेकर आए थे वे आपके विरोधी हैं। इस पर महिला कहती हैं कि मैं तो अकेले गई थी। मेरे साथ कोई नहीं गया था।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed