फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Head shot and kill the son

गोली मारकर प्रधान पुत्र की हत्या 

Sat, 28 May 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 28 May 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Head shot and kill the son
खेतासराय के पाराकमाल गांव में ग्राम प्रधान पुत्र की हत्या के बाद जांच करने पहुंची पुलिस।
 क्षेत्र के पारां कमाल गावं में शुक्त्रस्वार की दोपहर दिनदहाड़े प्रधान पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के  लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

 

क्षेत्र के पाराकमाल गावं निवासी ज़फ़र सुपारी की माता खुर्शीदा ग्राम प्रधान है । प्रधान का कामकाज उनके बेटे जफर ही देखते थे। शुक्त्रस्वार की दोपहर ज़फ़र सुपारी बाइक पर पीछे बैठकर खेतासराय बाजार से अपने गावं जा रहे थे।

विज्ञापन

 

 

बाइक उनका भाई फरहान चला रहा था। गावं की आबादी के निकट लिंक मार्ग पर पुलिया के पास पहले से घात लगाए बदमाशो ने  बाइक रोक कर ज़फ़र को गोली मार दी। ज़फ़र  दाहिने पैर से विकलांग था इसलिए भाग नही सकता था ।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

फरहान ने भाग कर जान बचाई और गांव वालों को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से पहले ज़फ़र को खेतासराय के निजी चिकित्सालय लाया गया जहां से  ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

 

 

मौत की खबर लगते ही गावं में तनाव व्याप्त हो गया । मृतक ज़फ़र से गावं आदिल और अलीमु आदि के परिवार से पुरानी रंजिश चली रही थी।  दो वर्ष पूर्व भी दोनों पक्षों में कई चक्त्रस् मारपीट हो चुकी है ।


 

 

शुक्रवार को भी खेतासराय बाजार में ज़फ़र की दूसरे पक्ष के एक युवक से गली गलौज और देख लेने की बात हुई था। थानाध्यक्ष प्रमोद यादव का कहना मामला रंजिश का है  अभी तहरीर नही मिली है तहरीर मिलने  पर  मुक़दमा दर्ज  कर आरोपियों को ग्रिफ्तार किया जाएगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed