फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   During treatment organically over the death of teenager

इलाज के दौरान किशोर की मौत पर बवाल

Sun, 19 Jul 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Sun, 19 Jul 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
During treatment organically over the death of teenager
स्टेशन रोड सुतहट्टी बाजार स्थित एक नर्सिगिं होम पर शनिवार शाम इलाज के दौरान किशोर की मौत के बाद परिवार वालों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बवाल कर दिया।
विज्ञापन


नर्सिगिं होम में कुर्सियां इधर-उधर फेंकने के बाद सड़क जाम कर दिया। सूचना पर एसडीएम और सीओ पहुंचे और लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। ईद की वजह से प्रशासन को पीएसी भी बुलानी पड़ी।
विज्ञापन


खेतासराय के कच्ची सराय अपने ननिहाल में रह रहा मोहम्मद शाहिल (15) शनिवार को अपने दोस्तों के साथ शाही किला घूमने आया था। भीड़ की वजह से बाउंड्री फांदने के चक्कर में उसके पैर में नुकीला राड घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उसके दोस्त उसे टेंपो से जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया। उसके साथी उसे वाराणसी न ले जाकर प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए।

आरोप है कि चिकित्सक ने पैसा और खून का इंतजाम कराने का दबाव बनाया। तब शाहिल के साथियों ने सात हजार रुपये जमा कर दिए। इसके बाद इलाज शुरू हुआ, लेकिन उसकी मौत हो गई।

अनवर फैजी और निशान अहमद का आरोप है कि जो आक्सीजन सिलेंडर शाहिल को लगाया गया था, उसमें आक्सीजन ही नहीं था।

 इसके बाद गुस्सा भड़क गया। उसके साथियों और अन्य लोगों ने नर्सिगिं होम की कुर्सियां फेंककर कर्मचारियों से धक्का- मुक्की की। मामले की जानकारी हुई तो लोगों ने स्टेशन रोड पर जाम लगा दिया।


करीब एक घंटे तक लगे जाम से राहगीरों को दिक्कत हुई। कई लोगों की ट्रेन भी छूट गई। सूचना पर एसडीएम सदर आरके पटेल, एसपी सिटी अभिषेक सिंह, इंस्पेक्टर सीबी सिंह पहुंच गए। भीड़ देखते हुए उन्हें पीएसी बुलानी पड़ी। किसी तरह लोग कार्रवाई और मुआवजा देने के आश्वासन पर शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed