फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   disclosed the loot form electrycity employee

बिजली कर्मियों से हुई लूट का किया खुलासा

Sun, 14 May 2017 12:33 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sun, 14 May 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
कैंप में वसूली के बाद लौट रहे बिजली विभाग के कर्मचारियों से की गई छह लाख रुपये लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि तीनों बदमाश अंतर प्रांतीय गिरोह के सदस्य हैं। उनपर हत्या और लूट के केस दर्ज हैं। तीनों के पास से पुलिस ने लूट के 2.93 लाख रुपये, तीन असलहे और नौ कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि खेतासराय थाना क्षेत्र के मानीकला के पास 24 अप्रैल को बिजली विभाग के कर्मचारियों से बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर छह लाख रुपये की लूट की थी। घटना के खुलासे के लिए चंदव, खेतासराय, सिकरारा थानाध्यक्ष के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया था। 12 मई की शाम चंदवक पुलिस खुज्झीमोड़ के पास मौजूद थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली की खेतासराय में हुई लूट के अभियुक्त दो मोटरसाइकल से वाराणसी से ट्रेन पकड़ने के लिए कनौरा बार्डर होते हुए जाएंगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों को हल्की मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


 पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने खेतासराय के मानीकला में हुई लूट की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। बदमाशों ने बताया कि लूटे गए बैग से उन्हें 4.73 लाख रुपये मिले थे जिसे वे आपस में बांट लिए थे। उनके पास से पुलिस ने 2.93 लाख नकद, 21 मोबाइल फोन, तीन असलहे, नौ कारतूस बरामद हुआ। पुुलिस ने तीनों को को लूट और पुलिस टीम पर प्राणघातक हमले समेत कई अन्य धारा में केस दर्ज कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार गिए गए बदमाशों में किरन दूबे निवासी सरसौडा थाना गौराबादशाहपुर, दुर्गेश प्रताप राजभर निवासी कौरा गहनी थाना सरायमीर आजमगढ़, सुनील निवासी निवासी हाजीपुर अंबारी थाना फुलपुर  आजमगढ़ शामिल हैं। उनके खिलाफ मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में हत्या और लूट के केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed