{"_id":"58865e0f4f1c1bbe6bcf4590","slug":"dig-probe-of-legislator-to-cart","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक की गाड़ी मामले की जांच डीआईजी को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक की गाड़ी मामले की जांच डीआईजी को
jaunpur
Updated Tue, 24 Jan 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर के कांग्रेस विधायक नदीम जावेद की प्राडो गाड़ी के मामले में आईजी जोन एसके भगत ने जांच शुरू करा दी है। जांच डीआईजी रेंज विजय भूषण को दी गई है। मौजूदा विवेचक को भी बदलने का निर्देश दिया गया है।
मामले में सोमवार को वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा विधायक रवींद्र जायसवाल के साथ आईजी से मिला था। इसके बाद आईजी ने जांच का फैसला किया। मंगलवार को पुलिस की एक टीम गुड़गांव और चंडीगढ़ रवाना होगी।
इस बीच दुर्घटना के 23 दिन बाद सोमवार को प्राडो और आल्टो को फूलपुर थाने में लाया गया। अब तक प्राडो बिजली विभाग के उपकेंद्र परिसर में थी। 30 दिसंबर को विधायक नदीम जावेद प्राडो से बाबतपुर एयरपोर्ट से जौनपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
बाबतपुर के रमईपुर में प्राडो और आल्टो की टक्कर हो गई थी। प्राडो के चालक जौनपुर निवासी मुकेश पांडेय ने आल्टो चालक के खिलाफ और आल्टो कार सवार गाजीपुर के शेरपुर निवासी शिक्षक प्रवीण कुमार राय और उनके मित्र कमलेश ने प्राडो के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
मुके श ने तहरीर में लिखा था कि प्राडो का नंबर एचआर 72 0010 है। गाड़ी की नंबर प्लेट पर यही नंबर था। जांच में जब यह पता चला कि एचआर 72 0010 नंबर की फार्च्यूनर गाड़ी तो गुड़गांव में चल रही है।
प्रवीण कुमार राय के पिता और बड़े भाई प्रदीप राय समेत अधिवक्ता सोमवार को आईजी से मिले और जांच एसटीएफ से कराने की मांग की। कहा कि प्राडो पर फर्जी नंबर अंकित है। प्राडो का नया नंबर एचआर 70 सी 7425 है।