फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Deaf and dumb woman gang- raped

मूक-बधिर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 24 May 2015 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Sun, 24 May 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
Deaf and dumb woman gang- raped

विज्ञापन
 रामपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की मूक, बधिर महिला को कुछ लोग गुरुवार रात सोते समय उठा ले गए और उसे शराब पिलाकर गैंगरेप किया।

 शुक्रवार सुबह जंगल में महिला अचेत मिली। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। महिला को जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घर वालों ने दो लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया गया। महिला (30) गर्मी की वजह से गुरुवार की रात घर के बाहर सोई थी। कुछ लोग उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर जंगल में उठा ले गए।
विज्ञापन


 आरोप है कि उसे शराब पिलाकर गैंगरेप किया गया। महिला के अचेत होने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। सुबह गांव का एक व्यक्ति जंगल में गया तो अचेत महिला उसे दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। उसने अपने परिवार की महिलाओं को भेजकर उसको कपड़े पहनवाए, फि र ग्रामीणों को सूचना दी। लोग महिला को लेकर थाने गए।

लेकिन पुलिस ने उन्हें मौके पर जाने की बात कहकर लौटा दिया। दोपहर बाद ग्रामीणों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।

एसओ तहसीलदार सिंह ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ महिला के परिवार वालों ने तहरीर दी है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। उन्होंने थाने से लौटाने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed