फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Chain snatcher

महिला के गले से चेन झपट भागे बदमाश

Wed, 13 Apr 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला जौनपुर
ब्यूरो अमर उजाला जौनपुर Updated Wed, 13 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Chain snatcher
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
नगर के पुरानी बाजार स्थित प्राइमरी पाठशाला के पास बाइक सवार बदमाश अध्यापक की पत्नी के गले से चैन झपट कर भाग निकले। महिला ने शोर मचाया। जब तक लोग जुटते बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहूुंची पुलिस ने महिला से जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार की देर शाम हड्डी अस्पताल गली में किराए पर रहने वाले अध्यापक राजकुमार दूबे की पत्नी मनीषा फल खरीद कर पड़ोस की महिला के साथ घर लौट रही थी कि इसी दौरान बाइक सवार युवक वहां पहुंचे और मनीषा के गले में पड़ी सोने की चेन झपट कर भाग निकले। चेन के साथ ही वह महिला का दुपट्टा भी लेते गए। पहले तो महिला ने समझा कि युवक छेड़खानी कर रहे हैं। लेकिन जब हाथ गले पर गया तो गले में पड़ी 10 ग्राम सोने की चेन गायब थी। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने युवकों की तलाश की लेकिन वह नहीं मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की। महिला सरपतहां थाना क्षेत्र के भुसौड़ी गांव की निवासी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed