फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Chachia father-in-law attacked with sharp weapons

चचिया ससुर पर धारदार हथियार से किया हमला

Sun, 10 Sep 2017 11:53 PM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sun, 10 Sep 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Chachia father-in-law attacked with sharp weapons
वेपन - फोटो : Getty
स्थानीय थाना क्षेत्र के उमरछा गांव में रविवार को उलाहना लेकर बेटी की ससुराल आए लोगों पर युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक का चचिया ससुर घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन


इलाहाबाद जिले के हडिय़ा थाना क्षेत्र के  जराव धोबहा गाँव निवासी सुरेश पाण्डेय की बेटी संध्या की शादी वर्ष 2011 में उमरक्षा गाँव निवासी एक युवक के साथ हुई थी। संध्या के पास अभी कोई संतान नहीं है। पति-पत्नी के बीच आये दिन विवाद हुआ करता था। रविवार दोपहर संध्या ने अपने पिता को फोन पर  बतायी कि पति  ने उसपर धारदार हथियार से हमला किया। उसके हाथ में चोट आई है और उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया है। बेटी की इस शिकायत पर सुरेश पांडेय समेत उनके परिवार के कई लोग बोलेरो से उमरक्षा गांव पहुंच गए। विवाहिता के मायके वालों का आरोप है कि घर पहुँचते ही संध्या के जेठ सत्यम शुक्ल से पूछताछ हो रही थी तभी वाद विवाद होने लगा।
विज्ञापन


इसी दौरान घर के अंदर सेे संध्या के पति ने हाथ में धारदार हथियार लेकर निकला और उनपर हमला कर दिया। जिससे सुरेश के भाई गणेश पाण्डेय (52) घायल हो गए। गणेश के बांए हाथ में चोट लगते ही उनके साथ आए परिवार के अन्य लोगों ने शिवम के हाथ से धारदार हथियार छीन लिया। लोग विवाहिता को साथ लेकर थाने पहुंच गए। जहां से पुलिस ने गणेश को अस्पताल पहुंचा दिया। विवाहिता संध्या का भी मेडिकल कराया गया। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed