{"_id":"5877de624f1c1b7f1fba7fcf","slug":"atm-card-purchases-to-another-4-76-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे के एटीएम कार्ड से 4.76 लाख की खरीदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे के एटीएम कार्ड से 4.76 लाख की खरीदारी
jaunpur
Updated Fri, 13 Jan 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरपतहा थाना क्षेत्र के बूढ़ूपुर गांव की एक महिला के एटीएम कार्ड से जालसाज ने 15 बार में 4.76 लाख की खरीदारी कर ली। इन रुपयों से जालसाज ने दो बाइक, एलईडी टीवी, लैपटॉप और मोबाइल फोन के अलावा हजारों रुपये के कपड़े खरीदे।
पुलिस में शिकायत होने के बाद छानबीन में पता चलने पर पुलिस ने जालसाज को हिरासत में लेकर खरीदा गया सामान बरामद कर लिया। सरपतहां थाना क्षेत्र के बसिरहां गांव निवासी नरेन्द्र कुमार बिंंद पुत्र दूधनाथ की मोबाइल की दूकान थाना क्षेत्र के बूढूपुर में है।
आजमगढ़ जिले के थाना अहिरौरा क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी समीमा का बेटा अजीम अहमद अपनी बुआ के घर बूढ़ूपुर गांव में रह कर पढ़ रहा था। 18 वर्षीय अजीम के पास अपनी मम्मी का एटीएम कार्ड था।
विज्ञापन
तीन महीने पहले अजीम किसी काम से मोबाइल बनवाने नरेन्द्र कुमार बिंद की दूकान पर गया और एटीएम कार्ड वहीं भूल गया । आरोपी ने किसी तरह एटीएम के पिन की जानकारी कर ली। इसके बाद अलग-अलग दिनों में पंद्रह बार में एटीएम से लैपटॉप, मोबाइल फोन, एलईडी टीवी और बाइकों की खरीदारी की।
इसके अलावा विभिन्न तारीखों में नकद पैसा भी एटीएम से निकाला। पिछले दिनों महिला ने खाते की जांच कराई तो पता चला उसमें से 4.76 लाख रुपये निकल गए हैं। इसमें ज्यादातर सामान की आनलाइन खरीददारी की गई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे से एटीएम कार्ड कहीं गुम हो गया था।
अजीम ने बताया कि उसी मोबाइल की दूकान पर एटीएम कार्ड गायब हुआ था लेकिन कई दिनों बाद वहीं पर दोबारा मिल गया था। पुलिस ने दूकानदार से पूछताछ की तो सारा राज खुल गया। थाना प्रभारी रीपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक से पूछताछ चल रही है, मुकदमा लिख कर जेल भेज दिया जाऐगा।