{"_id":"ffe604862e0d0cab42fc9934703dfabb","slug":"antrprantiy-vehicle-thief-gang-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरप्रांतीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतरप्रांतीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sat, 27 Dec 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने अंतरप्रांतीय वाहन चोर गिरोह का भंड़ाफोड़ करते हुए चोरी के पांच वाहनों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पकड़े गए चार लोगों में दो चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य हैं जबकि दो चोरी के वाहन
खरीदने वाले हैं। गिरोह का सरगना फरार बताया जा रहा है। ये वाहन चोर प्रदेश के विभिन्न शहरों के अलावा महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश प्रांतों से भी वाहन चोरी कर यहां लाकर बेंचते थे।
उनके पास से चार बोलेरो और एक मार्शल जीप पुलिस ने बरामद की है। क्षेत्राधिकारी मायाराम वर्मा ने शनिवार को कोतवाली परिसर में मामले का खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि वाहन चोरी करने वाले गिरोह के ये सदस्य
विज्ञापन
दूसरे प्रांतों से चार पहिया वाहन उड़ाते थे। उसे लाकर यहां बेचते थे। उन्होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि खुटहन तिराहे के पास चोरी के वाहन के साथ कुछ लोग मौजूद हैं। वहां किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।
सूचना पर कोतवाल आरके अग्निहोत्री पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मौके से दो बोलेरो समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पकड़े गए सुनील कुमार निवासी कौड़िया शाहगंज और राकेश मिस्त्री निवासी पखनपुर
शाहगंज से पुलिस ने कड़ाई से पूछ ताछ की तो बेचे गए चोरी के तीन और वाहनों का राज खुल गया। उनकी निशानदेही पर पुलिस सूरापुरपुर तिराहे से मार्शल जीप को बरामद किया। जीप को सुरिस शाहगंज निवासी नरसिंह ने
खरीदा था। चोरी की दूसरी बोलेरो शाहगंज के सुरिश निवासी हरिनाथ यादव के घर से बरामद हुई। पुलिस वहां पहुंची तो वह वाहन लेकर कहीं जा रहे थे। रास्ते से ही पुलिस ने वाहन को बरामद कर हरिनाथ को भी गिरफ्तार कर लिया।
तीसरा वाहन पूरा श्रवण निवासी अनिल बिंद के हाथ बेचा गया था। पुलिस जब पूरा श्रवण गांव पहुंची तो वह वाहन लेकर कहीं जा रहा था। पुलिस को देख वाहन रास्ते में खड़ाकर फरार हो गया। पकड़े गए गिरोह के दोनों सदस्यों ने
पुलिस को बताया कि उनके गिरोह का सरगना आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के सोहौली निवासी महेश कुमार है। पुलिस ने उसके घर भी दबिश दी लेकिन वह घर से फरार हो गया। बताया जा रहा कि महेश बरदह थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
अंतरप्रांतीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करने वाली टीम में कोतवाल आरके अग्निहोत्री, एसआई मंजय सिंह, एसआई संतोष श्रीवास्तव, कांस्टेबल अरविंद यादव, बलराम पाठक, मनोज यादव और सुधाकर यादव शामिल रहे।