फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   After the funeral attacked the house of the accused

जनाजे के बाद आरोपी के घर पर हमला

Sun, 29 May 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 29 May 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
After the funeral attacked the house of the accused
खेतासराय के पाराकमाल गांव में प्रधान पुत्र की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों द्वारा की गई आरोपी के घर में तोड़फोड़।
 खेतासराय थाना क्षेत्र के पाराकमाल गांव में शुक्रवार को प्रधान पुत्र जफर सुपारी की हत्या के बाद शनिवार को शव दफन कर लौट रहे लोगों ने हत्यारोपी के घर हमला कर दिया। हमलावरों ने घर पर तोड़फोड़, आगजनी के बाद पथराव किया।
विज्ञापन

 

लिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और फायरिंग की। एहतियात के तौर गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।सदर विधायक नदीम जावेद के गांव पाराकमाल में प्रधान और युवजन सभा के नेता आदिल के बीच वर्चस्व की जंग लंबे समय से जारी है।

विज्ञापन

 

मृतक मो. जफर सदर विधायक का समर्थक तो आदिल सपा प्रत्याशी जावेद सिद्दीकी का समर्थन कर रहा था। शुक्रवार को बदमाशों ने मो. जफर को गोली मारकर हत्या कर दी थी। शनिवार की शाम जनाजे में दो हजार से अधिक लोग शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सदर विधायक भी जनाजे में मौजूद थे। शव दफन कर लोग लौट रहे थे तभी कुछ युवक हत्या के आरोपी तारिक के घर पर हमला बोल दिया। उसका दरवाजा तोड़ दिया, कुर्सी इन्वर्टर  तोड़ डाला और सोफे में आग लगा दी।  भीड़ ने सपा नेता आदिल के समर्थक अकरम के घर कुर्सी तोड़ डाला और बिस्तर में आग लगा दिया ।

मौके पर मौजूद पुलिस ने लाठी पटक कर और आंसू गैस के गोले छोड़ कर लोगों को खदेड़ा और आग बुझाई। शाम 7:30 बजे पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय  भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर पीएसी तैनात कर दी गई है। फायरिंग और लाठी चार्ज की घटना से उन्होंने इनकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed