फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बेटे के अपहरण के आरोप में पिता समेत दो पर केस

बेटे के अपहरण के आरोप में पिता समेत दो पर केस

Tue, 26 Mar 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
बेटे के अपहरण के आरोप में पिता समेत दो पर केस

विज्ञापन
जफराबाद। स्थानीय थाने की पुलिस ने बेटे के अपहरण के आरोप में पिता समेत दो के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। अपहृत बालक की मां के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

जफराबाद थाना क्षेत्र के परमानतपुर निवासी बसंतलाल की पुत्र सुनीता की शादी नौ साल पूर्व इसी थाना क्षेत्र के नाथूपुर गांव निवासी संजय कुमार के साथ हुई थी। सुनीता एक बेटी और एक बेटे की मां बनी। आरोप है कि ससुराल के लोग प्रताड़ित करने लगे तो वह अपने बच्चों के साथ मायके आ गई। आरोप है कि महिला का पति और उसका देवर आठ माह पूर्व उसके मायके आए और उसके सात वर्षीय बेटे आर्यन को जबरन उठा ले गए। महिला ने पुलिस थाने में घटना के तहरीर दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो उसने धारा 156(3) के तहत कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सुनीता के पति संजय और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed