{"_id":"5c6d9c49bdec22738e36b9ab","slug":"91550687305-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
जफराबाद। जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में चचेरे भाई ने शौच के लिए गई मासूम को शौचालय में अंदर से बंद कर गुरुवार को उसके साथ दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में मासूम को देख परिवार वाले आग बबूला हो गए और उन्होंने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। मासूम के पिता की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपी चचेरा भाई बताया जाता है।
11 वर्षीय बालिका दोपहर में करीब तीन बजे घर के पीछे शौचालय में शौच के लिए गई थीं। जहां पहले से घात लगाएं बैठे बालिका के चचेरे भाई भी शौचालय के अंदर जाने के दौरान जबरन घुसकर शौचालय के दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। एक घंटा बीत जाने के बाद भी शौचालय से न लौटने पर घर वालों को संदेह हुआ। बालिका को खोजते बालिका की मां शौचालय पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। बाहर से आवाज देने पर शौचालय के भीतर से कोई आवाज ना आने पर संदेह हुआ। शौचालय का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया तो युवक ने कुंडी खोल दिया। इस दौरान बेहोशी की अवस्था में शौचालय में मासूम पड़ी हुई थी। बालिका की मां के शोर करने पर ग्रामीणों ने चचेरे भाई को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर जफराबाद थाने लेकर पहुंच गए। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। एसओ जफराबाद मधुप सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। बालिका का मेडिकल मुआयना कराया जाएगा। मेडिकल के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि दुराचार हुआ है या नहीं।