फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दुकान से उड़ाए चार लाख के जेवरात

दुकान से उड़ाए चार लाख के जेवरात

Mon, 11 Mar 2019 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
दुकान से उड़ाए चार लाख के जेवरात
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के घासमंडी स्थित एक आभूषण की दुकान से शनिवार को महिला उचक्कों ने करीब चार लाख कीमत के सोने के आभूषण पार कर दिए। महिलाओं की यह करतूत सीसी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस सीसी फुटेज के आधार पर महिला उचक्कों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

नगर के अलीगंज चूड़ी मोहल्ला निवासी राहुल सोनी की घासमण्डी चौक स्थित सर्राफा गली में सेठ पन्नालाल बड़ागांव वाले के नाम से आभूषण की दुकान है। शनिवार को फर्म के मालिक राहुल सोनी व्यवसाय के सिलसिले में जौनपुर शहर गए थे। दुकान पर राहुल के पिता बैठे थे। इस बीच पहुंची तीन महिलाओं ने जेवर दिखाने को कहा। दो महिलाओं ने दुकानदार को बातों में उलझा कर रखा और तीसरी महिला ने करीब 150 ग्राम के सोने के आभूषण को पार कर दिया। दुकानदार को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। राहुल सोनी रविवार को सुबह जब अपनी दुकान पर पहुंचे, तो उन्हें आलमारी में वह जेवर का पैकेट नहीं मिला। उन्होंने पिता से पूछा तो उन्हें भी जानकारी नहीं थी। राहुल ने कैमरे का फुटेज खंगाला। जिसमें महिलाओं की पूरी करतूत कैद हो चुकी थी। पीड़ित के मुताबिक गायब जेवरात की कीमत करीब चार लाख है। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed