{"_id":"5c6da115bdec22737f733b4f","slug":"71550688533-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीटकर विवाहिता को घर से निकाल, छह के खिलाफ केस दर्ज .","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीटकर विवाहिता को घर से निकाल, छह के खिलाफ केस दर्ज .
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगंज। दस महीने पूर्व हुई शादी के बाद ससुरालीजनों ने विवाहिता को दहेज के लिए मारपीटकर घर से बाहर निकाल दिया। मायके पहुंची पीड़िता को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। विवाहिता के परिजनों ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है। भादी मोहल्ला निवासी भाजपा नेत्री शबनम रिजवी की बेटी अबीर जहरा का विवाह बीते नौ मई को रायबरेली के नजर अब्बास के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिन के बाद ही दहेज के लिए ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। ससुराल वालों ने दहेज में मिली बाइक को वापस कर चार पहिया वाहन व मकान की मांग शुरू कर दिया। जिसे न देने पर सोमवार को ससुराल के लोगों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। घायलास्था में घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पीड़िता की मां ने बताया कि घटना के बाद से बराबर ससुराल के लोगों का धमकीभरा फोन व मैसेज आ रहा है। जिसकी खबर कोतवाली पुलिस को दी गयी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति नजर अब्बास नकवी, ससुर जायर नकवी, सास परवीन नकवी, जेठ जावेद नकवी व हसन नकवी, जेठानी निशी व एक अज्ञात पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।