फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   प्राइवेट बैंक कर्मचारी से 1.53 लाख की लूट

प्राइवेट बैंक कर्मचारी से 1.53 लाख की लूट

Tue, 05 Feb 2019 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
प्राइवेट बैंक कर्मचारी से 1.53 लाख की लूट
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के नरकटा गांव के पास सोमवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने प्राइवेट बैंक कर्मचारी से असलहे के बल पर आतंकित कर 1.53 लाख रुपये लूट लिया। बदमाशों ने बैंक कर्मचारी का पर्स और मोबाइल फोन झाड़ी में फेंक दिया और फरार हो गए। लूट की सूचना पर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

वाराणसी के दानगंज में स्थित फिनो पेमेंट बैंक शाखा में सीआरओ के पद पर कार्यरत रामप्यारे सोमवार को बैंक से दो लाख रुपये लेकर विभिन्न बिजिनेस करेस्पांडेंट पॉइंट पर वितरित करने के लिए बाइक से निकले थे। एक बिजनेस प्वाइंट पर उन्होंने 46500 रुपये देने के बाद आगे के लिए रवाना हुए। करीब साढ़े तीन बजे वह चंदवक थाना क्षेत्र के नरकटा गांव के पास पहुंचे थे तभी बिना नंबर की बाइक से पीछे से आए तीन की संख्या में बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। एक बदमाश ने रामप्यारे की कनपटी पर असलहा सटा दिया और दूसरे ने 1.53 लाख पांच सौ रुपयों से भरा बैग लूट लिया। उनका मोबाइल व पर्स छीनकर झाड़ी में फेंककर बदमाश असलहा लहराते फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने पुलिस और बैंक अधिकारियों को सूचना दी। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में एसपी दिनेशपाल सिंह का कहना है कि पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed