{"_id":"5cbe0ac4bdec22141a4a3a24","slug":"61555958468-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में छात्रा समेत दो की मौत, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में छात्रा समेत दो की मौत, सात घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के सरपतहां, मड़ियाहूं, सुइथाकला, मीरगंज, शाहगंज, सुजानगंज में हुए हादसे में छात्रा समेत दो की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मड़ियाहूं में हुए हादसे में छात्रा की हुई मौत के बाद लोगों ने बीच सड़क पर टायर जलाकर सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर आधा दर्जन ट्रकों के शीशे तोड़ दिए और पथराव किए। जिससे भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर व क्षेत्राधिकारी अवधेश शुक्ल ने आश्वासन देकर जाम को समझा-बुझाकर समाप्त करवाया।
सुईथाकला प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बिरैली गांव निवासी मोहन प्रजापति (32) पुत्र रामबिलास प्रजापति एक बारात में शामिल होने अखंडनगर जिला सुल्तानपुर गए थे। रात में लौटते समय करीब 11 बजे वह सरपतहा थाना क्षेत्र के लखनऊ बलिया राजमार्ग स्थित मिश्रपुर( पिपरौल) गांव के पास पहुंचे थे तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। रात्रि का फायदा उठाकर वाहन भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
मड़ियाहूं प्रतिनिधि के अनुसार नगर से सटे गांव गोपालपुर मईडीह निवासी नरेंद्र तिवारी की 17 वर्षीय पुत्री खुशबू तिवारी नगर के विवेकानंद बालिका इंटर कालेज में इंटर की छात्रा थी। वह सोमवार की सुबह अपने साइकिल पर चहरपुर निवासी सहेली कविता गौतम को बैठाकर स्कूल आ रही थी। वह जैसे ही सत्ती माई तिराहे पर पहुंची। जौनपुर से मिर्जापुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि कविता गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर घटना की सूचना दिए जाने के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस से नाराज परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और बीच सड़क पर टायर जलाकर सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर आधा दर्जन ट्रकों के शीशे तोड़ दिए और पथराव किए। जिससे भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने ब्रेकर, डिवाइडर, सीसी टीवी लगवाए जाने की मांग किया। मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर व क्षेत्राधिकारी अवधेश शुक्ल ने आश्वासन देकर जाम को समझा-बुझाकर समाप्त करवाया। तीन घंटे तक चले इस जाम से दोनों तरफ कई किमी तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
मीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार मध्यप्रदेश से गिट्टी लादकर एक ओवर लोड ट्रक मीरगंज बाजार जा रहा था। ट्रक गोधना निगोह मार्ग के अगहुआ गांव के पास पहुंचा था। जहां सड़क पर डामर लेपन का काम होने के कारण ट्रक पटरी पर उतरकर निकल रहा था। असंतुलित होकर पलट गया। ग्रामीणों ने दौड़कर रीवा मध्यप्रदेश निवासी ड्राईवर विजय 35 वर्ष व खलासी गोलू 20 वर्ष को बाहर निकाला। उन्हें हल्की चोटें आई है।
सुजानगंज प्रतिनिधि के अनुसार, सोमवार को दोपहर एक बोलेरो बदलापुर की तरफ से बादशाहपुर जा रही थी। उसी समय सामने से भी एक बोलेरो तेजी से आ रही थी। असंतुलित होकर दोनों में आमने सामने टक्कर हो गई। जिससे बोलेरो सवार अंजुम (22) निवासी कटवार बरसठी, हसनैन (10) निवासी हसिया बरसठी तथा रियाज (20) निवासी मुरादपुर घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज में भर्ती कराया गया।
शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार, आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के घुघरी गांव निवासी राम समुझ (50) पुत्र सीताराम रविवार की दोपहर अपनी बाइक से ईलाज के लिए शाहगंज आ रहे थे। फैजाबाद रोड स्थित चिरैयामोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को सूचना देते हुए घायल वृद्ध को पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया।