फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   डीजे संचालक से लूट, चार आरोपी गिरफ्तार

डीजे संचालक से लूट, चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 Mar 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
डीजे संचालक से लूट, चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के बंधवा बाजार कुंवरपुर मार्ग पर शुक्रवार की रात बाइक सवार चार बदमाशों ने डीजे संचालक से मोबाइल व रूपए लूट लिया। संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्षेत्राधिकारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात सुजानगंज के पदमपुर निवासी अर्जुन पटेल व बराई निवासी मनोज कुमार बरसठी के निगोह बाजार में बारात के द्वारचार लगने के बाद डीजे बजाकर आधी रात में उक्त मार्ग से घर लौट रहे थे। जहां पांच युवक सड़क पर खड़े थे। उन्होंने उक्त डीजे संचालक को जबर्दस्ती रोककर उनसे दो हजार चार सौ रुपए, उनका मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना पीड़ित ने तत्काल कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रियता दिखाते हुए तीन टीम बनाकर घेराबंदी की। तिलौरा के जंगल में चार लुटेरों को लूट के समान के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक लुटेरा रात में अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहा। शनिवार को कोतवाली परिसर में घटना का खुलासा करते हुए सीओ विजय कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक पर्व कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मामले में आरोपी सत्यम सिंह निवासी बरईपार, सचिन सिंह निवासी गोगावल थाना मीरगंज, मुकेश यादव निवासी करौरा व छोटू सिंह निवासी बंधवा बाजार मीरगंज को गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक व्यक्ति रात में अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पांच मोबाइल, 2400 नगदी, तीन बाइक तथा दो चाकू बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed