फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लूट में असफल बदमाशों ने व्यवसायी को मारी गोली

लूट में असफल बदमाशों ने व्यवसायी को मारी गोली

Thu, 02 May 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
लूट में असफल बदमाशों ने व्यवसायी को मारी गोली
शाहगंज। आजमगढ़ की सीमा से लगे दीदारगंज थाना क्षेत्र के पल्थी बाजार के पास गुरुवार को बाइक सवार बदमाशों ने लूट में विफल होने पर शाहगंज के किराना कारोबारी को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली दाहिनी तरफ सीने में लगी। घायल व्यापारी खुद बाइक चलाकर शाहगंज राजकीय चिकित्सालय पहुंचा, जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। वह तगादा करके घर लौट रहे था। शाहगंज कस्बे के चूड़ी मोहल्ला निवासी दीपक बरनवाल (30) की श्रीरामपुर मुहल्ले में किराना की थोक दुकान है। गुरुवार को वह आजमगढ़ जनपद के बाजारों से तगादा करके दोपहर डेढ़ बजे बाइक से घर लौट रहे थे। आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के पल्थी गांव में पुलिया के समीप पहुंचे थे तभी बाइक पर सवार तीन की संख्या में बदमाशों ने व्यवसायी की बाइक रोककर असलहे से आतंकित करते हुए रुपयों से भरा बैग छीनने लगे। युवक बदमाशों से भिड़ गया। हाथापाई के दौरान एक बदमाश ने व्यवसायी को गोली मार दी। गोली दीपक के दाहिने तरफ सीने में लगी। गोली लगने के बाद भी व्यवसायी बाइक लेकर भाग निकला। किसी तरह वह शाहगंज पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों व साथियों को दी। परिजन घटना की सूचना पुलिस को देते हुए उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस दीदारगंज थाने के संपर्क में आकर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed